कोरोना महामारी वायरस से पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का एम्स में निधन।
दिल्ली। दिल्ली के एम्स अस्पताल में बुधवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया। 65 वर्षीय अंगड़ी का 11 सितंबर को कोरोना पॉज़िटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उन्होंने ख़ुद ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी।
जिसमे कहा था कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे नजदीक संपर्क में आए वो अपनी सेहत का ख्याल रखें और किसी भी तरह के लक्षण दिखाई दे तो अपना कोविड जांच करवाएं।
कोरोना वायरस से संक्रमित होने को लेकर उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान श्री अंगड़ी दुनिया को अलविदा कर चले।उनके निधन के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी उनके निवास स्थान पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित विभिन्न हस्तियों ने दुःख प्रकट किया है
मा. सुरेश अंगड़ी भारतीय जनता पार्टी के नेता थे
उनका जन्म सोमाव्वा और चन्नबसप्पा के घर हुआ था
अंगड़ी बेलगाम के एस.एस.एस. समिति कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। बाद में उन्होंने प्रतिष्ठित राजा लखमगौड़ा लॉ कॉलेज, बेलगाम से कानून में स्नातक की डिग्री हासिल की थी
सुरेश अंगड़ी 1996 में बीजेपी पार्टी से बेलगाम जिला इकाई के उपाध्यक्ष बन गए। वह 1999 तक उसी पद पर बरकरार रहे तदुपरांत 2001 में उन्हें पार्टी की जिला इकाई का अध्यक्ष घोषित किया गया और 2004 में बेलागावी लोकसभा सीट के लिए पार्टी के उम्मीदवार के बने और 2009 के आम चुनाव में वह दूसरे कार्यकाल के लिए सांसद चुन लिए गए। 2014 में वह लगातार तीसरी बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।